फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनी पाटिल बोलीं: कश्मीर में बिगड़ते हालात को संभाल नहीं पा रही भाजपा सरकार, वर्तमान में हालात खराब

Mon, 11 Oct 2021 06:33 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा आतंकवादी घटनाओं में जिन लोगों ने अपने परिवारों के सदस्यों को खोया हैं। उनका दुख केवल वह ही समझ सकते हैं। उन्होंने बिहार के शहीद गरीब श्रमिक के शव को बिहार नहीं भेजने पर भी सरकार और प्रशासन की निंदा की।
विज्ञापन
कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर प्रभारी रजनी पाटिल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर प्रभारी रजनी पाटिल ने कश्मीर में बिगड़े हालात को भाजपा सरकार की नाकामी बताया हैं। उन्होंने कहा हैं कि 1990 के दशक जैसे हालात कश्मीर में बन रहे हैं और अल्पसंख्यकों व शांति प्रिय नागरिकों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई हैं। 

विज्ञापन


जम्मू जिले में बिश्नाह रोड मीरां साहिब में रविवार को कार्यकर्ताओं की रैली में रजनी पाटिल ने कहा कि कश्मीर में सिलेक्टिव किलिंग की घटनाओं के सामने आने के बाद लोगों में भय मा माहौल पैदा हो गया हैं। उन्होंने कहा भाजपा सरकार कश्मीर में निर्दोष लोगों की सुरक्षा करने में नाकाम रही हैं। जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद से यहां कानून व्यवस्था की स्थिति को गृह मंत्रालय देखता हैं। 
यह भी पढ़ें- महबूबा के बेतुके बोल: सुरक्षाबलों की गोली से कोई मरे तो ठीक, आतंकी की गोली से मरे वो गलत, ये कैसा सिस्टम?    
विज्ञापन


उन्होंने कहा आतंकवादी घटनाओं में जिन लोगों ने अपने परिवारों के सदस्यों को खोया हैं। उनका दुख केवल वह ही समझ सकते हैं। उन्होंने बिहार के शहीद गरीब श्रमिक के शव को बिहार नहीं भेजने पर भी सरकार और प्रशासन की निंदा की। उन्होंने कहा शहीद श्रमिक के परिवार व बेटियो को भी अपने पिता के अंतिम दर्शन करने का अवसर सरकार व प्रशासन के उपेक्षापूर्ण रवैये से नहीं मिला। 

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने कहा कि भाजपा सरकार हर क्षेद्घत्र में नाकाम साबित हुई हैं। कश्मीर में हालात बिगड़ने के लिए भाजपा ही जिम्मेदार हैं। अल्पसंख्यक हो या फिर आम कश्मीरी असुरक्षा की भावना भाजपा सरकार की नाकामी की वजह से बढ़ गई हैं। उपाध्यक्ष रमण भल्ला ने भी इस अवसर पर भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि कश्मीर में 1990 जैसे हालात के लिए भाजपा व उसकी सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। 
विज्ञापन


दीपिका शेखावत समर्थको सहित कांग्रेस में शामिल
कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर व अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में एडवोकेट दीपिका शेखावत समर्थको सहित कांग्रेस में शामिल हुई। कांग्रेस नेताओं ने दीपिका शेखावत के कांग्रेस में शामिल होने का स्वागत करते हुए कहा कि इससे पार्टी जमीनी स्तर पर ओर मजबूत होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें