फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले में शहीद सब-इंस्पेक्ट का शव पहुंचा पैतृक निवास, लोगों की खासी भीड़

Mon, 13 Sep 2021 07:11 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

श्रीनगर में रविवार को आतंकी हमला हुआ। इस हमले में एक जवान शहीद हो गया है। हमलावरों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया गया है।
 
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई आतंकियों की कायरता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर के खानयार इलाके में कल हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर अर्शीद का शव कुपवाड़ा में उसके पैतृक घर पर पहुंच गया है, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहां लोगों की खासी भीड़ जमा थी। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि कल श्रीनगर के खानयार इलाके में आतंकी हमला हुआ था जिसमें पुलिस के जवान को निशाना बनाकर आतंकी ने कई राउंड फायरिंग की। घायल जवान( सब-इंस्पेक्टर) को एसकेआईएमस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहीद जवान की पहचान अर्शीद अहमद के रूप में हुई है। उधर, आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है।



सीसीटीवी में कैद हुई आतंकी की कायरता
आतंकी की कायरता सीसीटीवी में कैद हुई है। जिसमें यह देखा गया कि काले रंग के कपड़े हुए आतंकी ने जवान पर पीछे से कई राउंड फायरिंग की। इसके बाद जवान घायल होकर जमीन पर गिर गया। आनन-फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अर्शीद अहमद कुपवाड़ा के रहने वाले थे। आज वह पुलिस स्टेशन से कुछ मीटर दूर स्थित गौसिया अस्पताल गए थे। इसी दौरान आतंकी ने उन पर कायरना हमला किया। सीसीटीवी में एक अन्य संदिग्ध देखा गया, जोकि हमले के तुंरत बाद जवान के पास आता है और उसकी जेब से कुछ निकालता है।
विज्ञापन


उमर अब्दुल्ला ने जताया शोक
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि शहर के बीचों-बीच हुए हमले में अर्शीद की हत्या के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। अल्लाह परिवार को इस दुख को सहन करने की ताकत और जन्नत में अर्शीद को जगह दे।

यह भी पढ़ें- जब नदी से निकलने लगे आतंकी: सुरक्षाबल भी अचरज में पड़ गए, देखिए दरिया में आतंकियों के ठिकाने    

आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली हमले की जिम्मेदारी

आतंकी संगठन टीआरएफ(द रेजिस्टेंस फ्रंट) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। कहा गया है कि श्रीनगर के खानयार इलाके में पुलिस पर हमला किया गया है। जिसमें पुलिसकर्मी को निशाना बनाया गया।
विज्ञापन


इससे पहले श्रीनगर में शुक्रवार को छानपोरा इलाके में स्थित पुलिस पोस्ट के बाहर तैनात सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त नाका पार्टी पर आतंकियों ने दोपहर करीब 1 बजे ग्रेनेड हमला किया था। इसमें सीआरपीएफ 29वीं बटालियन की जी-कंपनी का जवान जितेंद्र कुमार यादव घायल हो गया था। हमले के तुरंत बाद पुलिस और सीआरपीएफ के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। इस बीच आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया था, लेकिन आतंकियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें