दोमाना। देई चक की टीम ने शुक्रवार को चौहाना चक की टीम को हरा कर शहीद कीमत लाल चौधरी क्रिकेट प्रतियोगिता पर कब्जा कर लिया है। प्रतियोगिता का आयोजन हायर सेकेंडरी स्कूल घो मन्हासा में यातायात पुलिस की ओर से किया गया। इस प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया।
फाइनल मुकाबला शुक्रवार को चौहाना चक और देई चक टीम के बीच हुआ। चौहाना चक की टीम ने पहली बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 130 रन बनाए। देइ चक टीम ने चौहाना चक टीम को छह विकेट से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। फाइनल में पहुंची दोनों टीमों को ट्राफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। विशु को मैन ऑफ द मैच और कमल को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।
समापन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एसएसपी ट्रैफिक सिटी कौशल शर्मा और एसडीपीओ दोमाना सुनील सिंह, घो मन्हासा नगर कमेटी के अध्यक्ष जतिंदर सिंह, उपाध्यक्ष रामपाल, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राजिंदर कुमार हैप्पी विशिष्ट अतिथि थे। इस दौरान सरपंच दलजीत सिंह, लाल सिंह, शाम लाल शर्मा, जगदीश, बलकार सिंह, विकास दयाल आदि ने शहीद कीमत लाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।