बिश्नाह। क्षेत्र में प्रवासी मजदूरों लिए बनाई गई झुग्गियों में चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से पकड़ लिया है। पुलिस ने चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए चोर से पूछताछ शुरू कर दी है।
पिछले कुछ अर्से से झुग्गियों में चोरी की कई वारदातें हुईं। इससे परेशान झुग्गी मालिकों ने सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया। इसके कुछ दिन बाद ही एक युवक चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद दीवार फांदते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस विभाग की टीम ने सीसीटीवी के आधार पर चोर की तलाश में जुट गई। शुक्रवार को जिला स्पेशल ब्रांच की टीम ने इस चोर को मीरा साहिब से पकड़ कर बिश्नाह पुलिस को सौंप दिया। आरोपी की पहचान रोहित कुमार पुत्र बलबीर कुमार कस्बा मीरा साहिब के रूप में हुई। वहीं पुलिस ने रोहित कुमार को हिरासत में लेकर उससे कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है।