फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में हुए रोमांचक मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। गांव गडरावां में दंगल कमेटी की तरफ से पूर्व सरपंच देवेंद्र सिंह पवार की देखरेख में दंगल का आयोजन किया गया। इसमें करीब 50 कुश्तियां र्हुईं। अधिकतर मुकाबले रोमांचक रहे। एसडीपीओ केडी भगत विशेष रूप से मौजूद थे। पहली माली की कुश्ती 90 हजार रुपये की रही,। इसमें गनी और अनिल यादव के बीच मुकाबला हुआ। गनी विजय रहे। दूसरी माली की कुश्ती भी 90 हजार रुपये की रही। जो वीनिया और धर्मेन्द्र कोहली के बीच हुई, जिसमें धर्मेंद्र कोहली विजयी रहे। तीसरी माली 55 हजार रुपये की थी। इसमें बसंत ने नसीर पर विजय दर्ज की। पूर्व सरपंच ने बताया कि दंगल में क्षेत्र के सभी लोगों का सहयोग रहा। इस अवसर पर वशीर अहमद, विटू शाह, पप्पी, शाकिल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

कोरोना के चलते नवरात्र में होने वाले दंगल स्थगित
सांबा/ घगवाल। जिले में नवरात्र के दौरान होने वाले दंगल स्थगित कर दिए गए हैं। जिले के बीरपुर के दाता तालाब में प्रत्येक चौथे नवरात्र को दंगल का आयोजन किया जाता रहा है। कोरोना के चलते दंगल स्थगित कर दिया गया है। दाता तालाब समिति अध्यक्ष स्वर्ण सिंह चाढ़क ने बताया कि चौथे नवरात्र पर दंगल का आयोजन किया जाता था, अब कोरोना के चलते स्थगित कर दिया गया है। उधर घगवाल के राजपुरा में तीसरे नवरात्र पर दंगल किया जाता था, लेकिन इस बार स्थगित कर दिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए वीडीस चेयरमैन राधा कृष्ण ने बताया कि आज सादगी में ही उन्होंने पीर बाबा की मजार पर चादर चढ़ा दी है। इस अवसर पर डीडीसी आशा रानी, भाजपा मंडल प्रधान कुलभूषण सिंह जसरोटिया आदि भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें