फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: उंगली कटने के डर से नहीं चाहते स्याही का निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर में दो चरण के चनाव में भारी मतदान देखने को मिला लेकिन अब तीसरे चरण के चुनाव में बारामुल्ला ज़िले के कुछ ऐसे संवेदनशील इलाके हैं जहां के लोगों में एक खौफ सा बना हुआ है। चुनाव बहिष्कार की धमकियों को ध्यान में रखते हुए ज़िले के सोपोर, संग्रामा, पट्टन और बारामुल्ला इलाके के लोगों ने चुनाव अधिकारियों से अपील की है कि वोट डालने के बाद उनकी उंगलियों पर स्याही नहीं लगाई जाए।
विज्ञापन

 
संवेदनशील और काबू से बाहर रहने वाले विधान सभा क्षेत्र जिनमें सोपोर, संग्रामा, पट्टन और बारामुल्ला शामिल हैं में तीसरे चरण के अंतर्गत 9 दिसंबर, 2014 को मतदान होने हैं। विश्वसनीय सूत्रों ने अमर उजाला को बताया कि मध्य उम्र और बुज़ुर्ग मतदाताओं ने जिला चुनाव अधिकारी और चुनाव आयोग के अधिकारीयों से अनुरोध किया है।

इन विधान सभा क्षेत्रों के मतदाताओं ने कहा कि वह बहिष्कार की धमकियों का सामना करते हुए अपने मत का प्रयोग करने को तैयार हैं लेकिन तब अगर उंगलियों पर स्याही नहीं लगाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

सोपोर में चुनाव बहिष्कार के पोस्टर दिखे

एक अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि उनके द्वारा इस बात को प्रस्तावित किया गया है कि स्याही को इन संवेदनशील विधान सभा क्षेत्रों में आवश्यक नहीं बनाना चाहिए क्यूंकि इस बारे  मतदाताओं द्वारा अंकुशित किया गया है।

विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि जिला चुनाव अधिकारी द्वारा चुनाव आयोग को इस मामले में एक प्रस्ताव भेजा गया है। लेकिन बारामुल्ला ज़िले के जिला चुनाव अधिकारी फारूक अहमद लोन ने बताया कि स्याही चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा है और इसी से बोगस वोटिंग पर रोक लगाई जा सकती है। उन्होने इस बात का आश्वासन दिलाया कि मतदाताओं की सुरक्षा  सुनिश्चित बनाई जाएगी।
    
गौरतलब है कि उत्तरी कश्मीर में लोक सभा चुनावों के दौरान अपने मत का प्रयोग करने वालों को काफी मुश्किलो का सामना करना पड़ा था। उन्हे नकाब धारी युवाओं द्वारा कईं इलाकों में ढूंढ कर उन्हे नंगा कर उनकी पिटाई की जाती थी और कइयों की उंगलियों पर डंडे चलाए जाते थे।
 
वहीं सोपोर के विभिन इलाकों में जमीयत-उल-मुजाहिदीन और अल-शोहदा ब्रिगेड आतंकी संघठनो द्वारा धमकी भरे पोस्टर लगाए गए हैं और लोगों से चुनावी प्रक्त्रिस्या से दूर रहने को कहा गया है। सबसे ज्यादा पोस्टर बटपुरा और सोपोर चौक में लगाए गए हैं और इनमें लोगों को चेतावनी दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें