फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर से नहीं खींची जा सकती सरहदें: जेटली

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पाकिस्तान से दो टूक कहा है कि उसे समझना चाहिए कि जम्मू व कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और सीमाएं फिर से नहीं खींची जा सकती। जेटली ने 1999 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा शुरू की गई लाहौर बस सेवा का जिक्र करते हुए कहा कि पड़ोसी बदले नहीं जाते बल्कि उनके साथ संबंधों को बदला जाता है।
विज्ञापन

 
भाजपा की ओर से आयोजित नागरिक समाज सम्मेलन को संबोधित करते हुए जेटली ने कहा, ‘हमारे पड़ोसी मुल्क को यह समझना चाहिए कि वह चाहे कोई भी हथकंडा अपनाए, लेकिन उसे इस देश का कोई भी हिस्सा नहीं मिलेगा। वह समय दूसरा था, जब सीमाएं बदली जा सकती थीं। अब समय बदल गया है। सीमाओं को अब फिर से निर्धारित नहीं किया जा सकता। सीमाएं जैसी हैं, वैसी ही रहेंगी।’

उन्होंने कहा, ‘एक चीज मैं साफ कर देना चाहता हूं कि इस देश में रहने वाले प्रत्येक नागरिक को यह स्वीकार कर लेना चाहिए कि जम्मू व कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।’ भाजपा के वरिष्ठ नेता ने पाकिस्तान में वाजपेयी के भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि भारत को उम्मीद थी कि इस्लामाबाद भी अपनी तरफ से कोशिश करेगा।
विज्ञापन

पड़ोसी बदले नहीं जाते, संबंध बदल सकते हैं: जेटली

जेटली ने कहा, ‘पड़ोसी हमेशा पड़ोसी ही रहेगा, लेकिन उस देश के साथ संबंध (अच्छे या बुरे) बदल सकते हैं। उस समय भी उम्मीद थी कि उनकी तरफ से भी दोस्ती का हाथ बढ़ेगा।’ पाकिस्तान से अच्छे रिश्ते के लिए हम हमेशा तैयार हैं। वह बुधवार को भाजपा के विजन कश्मीर नामक सम्मेलन में बोल रहे थे।

सम्मेलन का आयोजन श्रीनगर की डल झील किनारे स्थित शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में भाजपा की कश्मीर इकाई द्वारा किया गया था। जम्मू कश्मीर में हो रहे चुनाव के बारे में कहा कि इस बार भाजपा राज्य में काफी ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। ऐसा लग रहा है कि इस बार के चुनाव में इतिहास करवट लेगा।

उनके अनुसार इस बार वोट से ताकत बदलेगी और जिन लोगों ने लोकतंत्र का सहारा लिया उन्हें बधाई दी। जेटली ने कहा कि इस बार राज्य पूरे देश को यह संदेश दे रहा है कि लोग अपने भविष्य का फैसला वोट से करने वाले हैं। लोगों ने अलगाववादियों के चुनाव बहिष्कार की काल के बावजूद भारी संख्या में मतदान में भाग लिया।
विज्ञापन

लोकतंत्र में आतंकवाद की कोई जगह नहीं

पाकिस्तान का नाम लिए बिना केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अपनी नीतियों को लागू करने के लिए आतंकवाद के इस्तेमाल से कोई फायदा नहीं होगा क्योंकि वैश्विक स्तर पर हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। भारत इससे निपटने में पूरी तरह से सक्षम है।

अलगाववाद के संबंध में उन्होंने कहा, ‘जो लोग वापस लौटना चाहते हैं, उनके लिए स्पष्ट संदेश है कि हम उनका स्वागत करेंगे। जो भी इस उद्देश्य के साथ हमसे बात करेगा, हम उसका खुले दिल से स्वागत करेंगे। हमारा लक्ष्य राज्य में शांति स्थापित करना है।’

हाल ही में बडगाम जिले के छत्तरगाम में सेना द्वारा मारे गए दो स्थानीय युवाओं के मामले पर कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है और ऐतिहासिक फैसला था जब सेना ने अपने जवानों को दोषी माना हो। मैंने रक्षा मंत्री के तौर पर पहले ही ट्वीट कर इसमें निष्पक्ष जांच मांगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें