फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाजा में बदलेगी नरवाल फल-सब्जी मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नरवाल फल एवं सब्जी मंडी को जल्द ही मंडी प्लाजा में तबदील होगी और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। 40 फीसदी काम को पूरा हो चुका है। नौ करोड़ रुपये की लागत से विकास किया जा रहा है। दिसबंर तक काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पहले यह लक्ष्य अगस्त 2022 था, लेकिन कोरोना सहित अन्य कारणों के गति नहीं मिल पाई थी। अब लक्ष्य दिसंबर तय किया गया है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में मंडी की हालत काफी दयनीय है। सड़कें बदहाल हैं और सफाई व्यव्स्था चरमराई हुई है। शौचालय सुविधा का भी अभाव है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत अब विकास कार्यों जारी हैं। इसके तहत सड़क और शौचालय की सुविधा मिलेगी।
ये मिलेंगी सुविधाएं
मौजूदा शैड को अपग्रेड किया जाएगा। कैंटीन, मंडी प्लाजा बिल्डिंग, शौचालय, लाइटिंग, पार्किंग, पानी, नाले, नालियों और कचरा निस्तारण के अलावा पार्क सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरवाल मंडी की हालत में सुधार होगा। इसे आधुनिक रूप दिया जा रहा है। मंडी आने वाले लोगों को अनुकूल माहौल मिल सकेगा।
- चंद्र मोहन गुप्ता, मेयर, नगर निगम जम्मू
सब्जी मंडी को मंडी प्लाजा में तबदील किया जाएगा। इसमें आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। परियोजना को जल्द पूरा किया जाएगा।
- सुनील ठुस्सू, परियोजना निदेशक, स्मार्ट सिटी जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें