जम्मू। जरूरी रखरखाव कार्य के कारण नौ जुलाई को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस संबंध में निगम की ओर से शेड्यूल जारी किया गया है। बिजली अकालपुर, उदयवाला, संग्रामपुर, लाले दा बाग, नागबनी, डीपीएस स्कूल मनोरमा विहार, आनंद नगर, दोमाना, लोअर मछेल, हैपुरजगीर, सरोदा, पूर्ण दी कोठी, त्रिलोकपुर, पौनीचक, ओल्ड सरौर, चकरोई और आसपास इलाकों में नौ जुलाई को सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी।
इसी तरह घो मन्हासा, मढ़, गंजनसू, मुट्ठी और आसपास के इलाकों में नौ जुलाई को सुबह आठ से दोपहर 12 बजे, ग्रिड स्टेशन कठुआ में सात से आठ और कोहिनूर, डायमंड फैक्ट्री और आसपास इलाकों में नौ जुलाई को सुबह सात से 12 बजे तक बंद रहेगी।