फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसला जल्द नहीं तो उग्र आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की लंबित मांगों के समर्थन में हड़ताल जारी है। शुक्रवार को कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर आवाज को बुलंद किया। इसके साथ ही जल्द फैसला नहीं करने की सूरत में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जम्मू इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट के पदाधिकारी रवि हंस, होशियार सिंह और राजेंद्र सिंह ताज ने कहा कि विभाग और सरकार मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। अभी तक वार्ता के लिए कोई आगे नहीं आया है। कर्मचारी जटिल परिस्थितियों में काम कर रहे हैं। इसकी एवज में कम मानदेय उन्हें मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 70 माह का मानदेय अभी तक अदा नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने अपनी जेब से राशि खर्च कर सेवाएं दी है। इसलिए जल्द से जल्द भुगतान किया जाए। इसके अलावा कर्मचारियों को नियमित करने सहित यूटी की तर्ज पर मानदेय दिया जाए। हाल ही में मानदेय में बढ़ोतरी हुई, लेकिन यह महंगाई के इस दौर में काफी कम है। परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें