अखनूर। राम मंदिर पूली वाले की कमेटी के सदस्यों का एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार को एसडीएम चांद किशोर शर्मा से मिला। उन्हें ज्ञापन सौंपा कर मांग की कि मंदिर के आसपास फैली गंदगी और डंपर हटाए जाएं।
शनिवार को मंदिर कमेटी के सदस्य और म्यूनिसिपल कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डीएन अबरोल की अगुवाई में एसडीएम से उनके कार्यकाल में मिले। मांग की कि मंदिर के आसपास कई सप्ताह से गंदगी के ढेर लगे हैं। पूरे कस्बे की गंदगी मंदिर के पास ही एकत्रित होती है, जबकि कई बार तीन दिन बाद उठाई जाती है। मंदिर में भंडारा लगाया जाता है और हमेशा ही बदबू आती रहती है। गंदगी के पास मुख्य रोड से चिनाब दरिया के घाट पर पर्यटक आवाजाही करते हैं। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही म्यूनिसिपल कमेटी को निर्देश देकर गंदगी हटाई जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में राजा सराफ, अशोक शास्त्री, शिव महाजन, अजीत सिंह आदि शामिल रहे। संवाद