बाड़ी ब्राह्मणा। रत्नूचक के 31 ब्रिगेड की तरफ से शनिवार को मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें रन फॉर फन के तहत युवाओं को दौड़ाया गया। इसमें 17 से 22 साल की उम्र के युवा भाग ले रहे थे। लगभग 50 युवाओं ने इसमें भाग लिया, जोकि पंचायत कार्थोली अपर खड़ा मदाना देओन मंडल और आनंदपुर पंचायत के थे। मैराथन की शुरुआत रत्नूचक ब्रिगेड से वीरपुर क्षेत्र तक रखी गई थी। पहले 3 नंबर पर आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार में रेंजर साइकिल और अन्य गिफ्ट दिए गए। संवाद