फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ को रखा हाई अलर्ट पर

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। अमरनाथ यात्रा को बाधित करने की इनपुट पर भारत पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के जवानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। रक्षा सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की ओर से पवित्र अमरनाथ यात्रा को बाधित करने, सीमा पार से ड्रोन से हथियार गिराए जाने व सीमा से घुसपैठ कराए जाने के इनपुट मिलने पर सुरक्षा बल सतर्क हो गए हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान के लांचिंग पैड सुकमाल में भी आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट हैं। वहीं पाकिस्तानी सेना की मदद से रेंजर ड्रोन का सहारा लेकर भारतीय क्षेत्र में हथियार व स्टिक बंब गिराने की साजिश में हैं। इसको लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों जहां प्रथम पंक्ति में बीएसएफ के जवानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। बल के अधिकारी स्वयं भी अग्रिम मोर्चों पर पहुंच कर जवानों का हौसला बढ़ा रहे हैं। बीएसएफ के एक अधिकारी के अनुसार सीमा पर कड़ी नाकेबंदी की गई है। दुशमन के किसी भी मंसूबे को सफल नहीं होने दिया जाएगा।
बॉर्डर पुलिस चौकियों के जवानों को भी सतर्क कर दिया गया है। उनके साथ अर्ध सैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है। पुलिस एसओजी व सीआरपीएफ के जवान लगातार बॉर्डर पर घुसपैठ के मार्गों को खंगाल रहे हैं। अमरनाथ यात्रियों को कड़ी सुरक्षा दी जा रही है। जिले में जहां-जहां यात्रियों को ठहराया जा रहा है, वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी जा रही है। सिविल वर्दी में भी जवानों को तैनात किया गया है। पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था व अन्य प्रबंधों का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन

कुल मिला कर कड़ी सुरक्षा के बीच सांबा से अमरनाथ यात्री मंजिल को रवाना होंगे।
-------
आतंकवादी स्टिक बम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आम लोगों को भी जागरूक होना होगा। पुलिस व सुरक्षा बल अमरनाथ यात्रियों को पूरी सुरक्षा दे रहे हैं। यात्री बेखौफ होकर यात्रा करें। जिले में यात्रियों की सुरक्षा के लिए हम चौबीस घंटे सतर्क हैं।
विज्ञापन

-गारू राम, डिप्टी एसपी, ऑपरेशन, सांबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें