फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेंदीय गृहमंत्री के दौरे के चलते शहर में सुरक्षा कड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के चलते शहर में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त कर दी गई है। नाकों में पुलिस, सुरक्षा बल तैनात है। इस दौरान आने जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

शहर में शाह के आने और जाने के समय निर्धारित रूटों में आवाजाही बंद रहेगी। वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग से जाना होगा। शहर में सुरक्षा पुलिस, सीआरपीएफ के हवाले हैं। इसके अलावा एनएसजी और अन्य सुरक्षा एजेंसियाें की तैनाती की गई है। दौरे के चलते शहर में गश्त को बढ़ाया गया है। संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, तवी पुल समेत अन्य महत्वपूर्ण जगहों में चौकसी बढ़ाई गई है। एसएसपी चंदन कोहली ने बताया कि दौरे के चलते सुरक्षा चुस्त दरुस्त है। पुलिस और सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। नाकों में चेकिंग के बाद ही भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें