फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में आतंकियों का एक मददगार गिरफ्तार, दूसरा फरार, एके 47 और चार पिस्तौल बरामद 

Tue, 02 Nov 2021 05:53 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

पुलिस ने आतंकियों की तलाश में कई जगहों पर चेकिंग की। इसके अलावा संदिग्धों से पूछताछ भी की गई। मददगारों के घरों से हथियार मिले हैं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पुलिस ने एक ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो एके-47 राइफल और चार पिस्तौल बरामद की गईं। वह नार्को टेररिज्म में शामिल होने के साथ ही ओजी वर्कर भी है। एक अन्य मददगार फरार है। 
विज्ञापन


आतंकियों को करता है हथियारों की सप्लाई 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विशेष सूचना मिलने पर तकिया बदरकोट में आदिल हुसैन के घर पर छापामारी की गई। तलाशी के दौरान उसके घर से 2 एके-47 राइफल, 2 मैगजीन और 208 गोलियां बरामद की गईं। पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि एक अन्य व्यक्ति फराज अहमद निवासी पदना प्रारा आतंकियों को हथियारों की सप्लाई करता है और उसने उसी व्यक्ति से हथियार प्राप्त किए हैं। 

नशील पदार्थ का पैकेट किया गया बरामद 
उसके द्वारा किए गए खुलासे पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया और इस दौरान फराज के घर से चार पिस्तौल, 5 मैगजीन और ब्राउन शुगर जैसे नशीले पदार्थ का एक पैकेट बरामद किया गया।दूसरा आरोपी पहले ही अपने घर से फरार हो चुका था।उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में आगे की कार्रवाई जारी है। ओजीडब्ल्यू से हथियारों की बरामदगी अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के लिए एक बड़ा झटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें