फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर हाइवे फिर लगा दी गई धारा 144

Thu, 09 Jul 2015 11:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा के दौरान हाईवे पर जनसमूह एकत्रित करने की मनाही कर दी गई है। जिला मजिस्ट्रेट ने सीआरपीसी की धारा 144 के तहत आदेश जारी कर जिले की हद में आने वाले लखनपुर से लेकर लोंडी मोड़ तक के हाईवे पर इस बाबत रोक लगा दी है।
विज्ञापन


आदेश के अनुसार अमरनाथ यात्रा के दौरान हाईवे के यातायात में किसी तरह के दखल की अनुमति नहीं होगी। सार्वजनिक रूप से लोगों को एकत्रित करने अथवा विरोध जताने के लिए हाईवे पर प्रदर्शन जैसी गतिविधियों की सख्त मनाही रहेगी।

आदेश की मियाद अमरनाथ यात्रा अवधि तक निर्धारित की गई है। गौरतलब है कि जम्मू-नई दिल्ली नेशनल हाईवे पर आए दिन विरोध प्रदर्शन होते हैं।

बिजली-पानी से लेकर अन्य समस्याओं पर नाराज लोग विभागीय उपेक्षा से तंग आकर सीधा हाईवे का रुख करते हैं। पिछले कुछ महीनों के भीतर दर्जनों दफा नेशनल हाईवे जाम हो चुका है।
विज्ञापन


मंगलवार को रावी दरिया में बहे लोगों के परिजनों और साथ आए ग्रामीणों ने भी शव न मिलने की सूरत में हाईवे जाम करने की चेतावनी जारी की थी। इससे सकते में आए प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा को प्राथमिकता देते हुए हाईवे पर धारा 144 लागू कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें