फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: बारामुला को सोपोर में सेना ने ढेर किए 2 आतंकी

Wed, 21 Jun 2017 11:53 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में सुरक्षाबलों ने हिजबुल के दो आतंकियों को मार गिराया। दोनों के पास से भारी मात्रा में हथियार तथा गोला-बारूद बरामद किया गया है। मंगलवार की रात सुरक्षाबलों ने इनकी घेरेबंदी की थी। इलाके में मोबाइल इंटरनेट सेवा स्थगित रही।
विज्ञापन


मुठभेड़ के दौरान आतंकियों को बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बलों के खिलाफ  विरोध प्रदर्शन भी किया, जिसके चलते सैन्य अभियान में बाधा भी आई। मारे गए आतंकियों की शिनाख्त पट्टन के इंद्रगाम के बासित अहमद मीर उर्फ ताहिर तथा ब्रथ सोपोर के गुलजार अहमद लोन उर्फ इब्राहिम के रूप में हुई है।

इनके पास से दो एके 47 रायफल, पांच एके मैगजीन, 124 एके राउंड, दो हैंड ग्रेनेड तथा पाउच बरामद किया गया है। सोपोर के पजलपोरा गांव में हिजबुल के दो आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर मंगलवार रात सुरक्षा बलों ने घेरा डाला। आसपास के इलाकों से सेना के जवानों को भी मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोपोर का डिविजनल कमांडर था गुलजार

डेमो फोटो
​पूरी रात घेरेबंदी कड़ी रही, ताकि आतंकी चकमा देकर भाग न निकलें। बुधवार सुबह घेरेबंदी कड़ी होते देख आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी ढेर किए गए। अभियान में सेना की 22 राष्ट्रीय रायफल्स, एसओजी तथा सीआरपीएफ के जवान शामिल रहे। इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया है, ताकि कोई आतंकी छिपा न हो।

एसएसपी सोपोर हरमीत सिंह ने बताया कि मारे गए आतंकियों में गुलजार सोपोर में हिज्ब का डिवीजनल कमांडर था। वह पिछले करीब 4 वर्षों से जिले में सक्रिय था। ए प्लस श्रेणी का यह आतंकी युवाओं को संगठन में शामिल कराने में मुख्य भूमिका निभा रहा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें