घाटी में बिगड़े हालात तथा आतंकी हमलों के खतरों के मद्देनजर अमरनाथ यात्रियों को शाम साढ़े तीन बजे तक जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर जवाहर सुरंग पार करनी होगी। राज्य पुलिस की ओर से इस आशय की एडवाइजरी जारी की गई है। कहा गया है कि इसके बाद किसी भी अमरनाथ यात्रियों के वाहन को आगे नहीं जाने दिया जाएगा।
यह फैसला जिला प्रशासन तथा यात्रा की सुरक्षा से जुड़ी एजेंसियों से विचार-विमर्श करने के बाद किया गया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार यह कदम सुरक्षित यात्रा के लिए वाहनों के जवाहर सुरंग से गुजरने का समय तय किया गया है।
शाम साढ़े तीन बजे के बाद अमरनाथ यात्रियों के वाहन को कश्मीर की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस प्रशासन ने यात्रियों से सहयोग करने की अपील की है, ताकि यात्रा को सुरक्षित बनाया जा सके।