फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन भाटादूड़ियां: नाड़ खास जंगल में आतंकियों की तलाश जारी, गुप्त ठिकानों से दहशतगर्दों को निकालने के लिए नई रणनीति 

Mon, 01 Nov 2021 10:46 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

पुंछ के जंगलों में आतंकियों की लगातार तलाश की जा रही है। अब आतंकियों के ठिकानों के बारे में पता लगाने के लिए सेना नई रणनीति अपना रही है 
 
विज्ञापन
Poonch encounter - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ जिले के भाटादूड़ियां के नाड़ खास जंगल में सोमवार को भी आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान और जंगल की घेराबंदी जारी रही। सेना के जवानों और एसओजी के जवानों ने जंगल के चारों तरफ सुरक्षा घेराबंदी जारी रखी, वहीं जंगल के कुछ हिस्सों में आतंकियों एवं उनके ठिकाने की तलाश के लिए अभियान चलाए रखा।

विज्ञापन


हालांकि देर शाम तक सुरक्षाबलों को नाड़ खास जंगल में किसी आतंकी का ही पता चल पाया न ही उनके किसी ठिकाने अथवा उनके जंगल में मौजूद होने के बारे में पता चल सका। जबकि सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों को अभी भी इस जंगल में आतंकियों के किसी गुप्त ठिकाने में मौजूद होने की आशंका है। इसके चलते सुरक्षाबलों का अभियान बिना रूके जारी है।

गौरतलब है कि 14 अक्तूबर को मेंढर के भाटादूड़ियां क्षेत्र के नाड़ खास जंगल में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों की तरफ से तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान देर शाम को जंगल में मौजूद आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया था। इसमें सेना के एक जेसीओ सहित चार जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद सुरक्षाबलों ने उस पूरे क्षेत्र की घेराबंदी करते हुए आतंकियों के सफाए के लिए अभियान शुरू कर दिया था जोकि आज भी उसी प्रकार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें