सांबा। कसबे के सिडको में बेस्ट एग्रोलाइफ लिमिटेड (बीएएल) ने कीटनाशक उत्पादन की क्षमता में बढ़ोतरी की है। इकाई में हर साल 8000 किलो लीटर मीट्रिक टन अतिरिक्त उत्पादन होगा। कंपनी 10.22 करोड़ रुपये सौदे के तहत संयंत्र एवं मशीनरी और एक निर्माण इकाई के स्टॉक सहित अधिग्रहण की ओर बढ़ रही है।
कंपनी के निदेशक मंडल ने बीते दिन बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। कंपनी ने इसके लिए एक प्रस्ताव को निष्पादित किया है। यह प्रक्रिया को 21 दिसंबर, 2021 तक पूरा होने की उम्मीद है। इससे कंपनी के राजस्व में 150 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी होगी। यह इकाई न केवल किसानों को बेहतर सेवा देने के लिए कार्य करेगी, बल्कि अपने भौगोलिक सीमाओं का भी विस्तार करने में मदद करेगी। बीएएल की क्रेडिट रेटिंग में भी सुधार हुआ है। कंपनी कीटनाशक और पौधों के पोषक तत्वों जैसे कृषि रासायन उत्पादों की अग्रणी निर्माता कंपनी है। कंपनी के पास 60 से अधिक उत्पाद, 80 तकनीकी विनिर्माण लाइसेंस, 360 से अधिक फार्म्युलेशन लाइसेंस, 30,000 एमपीटीए निर्माण क्षमता, और 7000 एमटीपीए एकीकृत अत्याधुनिक तकनीकी संयंत्र हैं। कृषि उत्पादकों को भी इसका लाभ मिलेगा।