नेशनल कांफ्रेंस के सचिव अली मोहम्मद सागर ने कहा कि भाजपा डीडीसी चुनावों को प्रभावित कर लोगों के जनादेश का उलंघन कर रही है। मंगलवार को बड़गाम के जिला अध्यक्ष की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की थी। उन्होंने डीडीसी अध्यक्ष के चुनाव में अनुचित तरीके और लॉटरी सिस्टम से उन्हें अवगत कराया।