फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे में पाकिस्तान की दूसरी साजिश नाकाम, उड़ी में सेना ने मार गिराया घुसपैठिया

Wed, 10 Feb 2021 10:36 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
एलओसी - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर में बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में सेना ने एक घुसपैठिए को मार गिराया है। देर रात पीओके की तरफ से पाकिस्तानी घुसपैठिया भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की फिराक में था। इसकी भनक लगते ही सेना ने मोर्चा संभाला और घुसपैठिए को मार गिराने में सफलता पाई।

विज्ञापन


बता दें कि उड़ी में दुलंजा के निकट एलओसी पर सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश हुई थी। 8-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) के फॉर्वर्ड पोस्ट के पास पीओके की ओर घुसपैठिया मारा गया है। इससे पहले सोमवार को जम्मू संभाग के सांबा में बीएसएफ के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया था।

यह भी पढ़ेंः अब 'भूषण' बदलेगा बागवानों की किस्मत, हाथ से दबाने पर टूट जाता है ये सफेद गिरी वाला अखरोट    
विज्ञापन


बीएसएफ के जवानों ने जम्मू के सेक्टर सांबा के बीओपी चक फकीरा क्षेत्र में बीपी नंबर 64 के पास पाकिस्तानी घुसपैठिया देखा। कई बार चेतावनी के बावजूद घुसपैठिया संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता रहा। इसके बाद बीएसएफ ने कार्रवाई शुरू की, और उसे मार गिराया। पाकिस्तानी घुसपैठिए का शव बरामद कर लिया गया है। बता दें कि इसी क्षेत्र में 23 अगस्त 2020 को भी एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया गया था।
 



इस क्षेत्र में जनवरी में सीमा सुरक्षा बल ने हीरानगर के पानसर में एक सुरंग का पता लगाया था। इसकी लंबाई 150 मीटर थी। पाकिस्तानी खुफिया विभाग ने आतंकवादियों को भारत में घुसपैठ कराने के लिए इसका निर्माण किया था। बीपी नंबर 14 और 15 के बीच सुरंग का पता चला था। 

विज्ञापन


बीएसएफ ने जून 2020 में इसी इलाके में हथियारों और गोला-बारूद ले जा रहे एक पाकिस्तानी हेक्साकॉप्टर को मार गिराया था। सैनिकों ने नवंबर 2019 में इसी क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश को भी नाकाम कर दिया था। 

यह भी पढ़ेंः वो जलप्रलय यादकर आज भी सिहर उठता है जम्मू-कश्मीर, उन भयानक यादों से उड़ जाती है नींद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें