विजयपुर। कस्बा के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कांता देवी(84) पत्नी स्व. जनकराज निवासी वार्ड नंबर 11 विजयपुर इंजेक्शन लगाने के लिए हॉस्पिटल जा रही थीं। इसी दौरान बस ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गिर गईं।
स्थानीय लोगों ने उनहें हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया। विजयपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी बस चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। संवाद