क्षेत्र में आतंकियों की सक्रियता के मामले लगातार सामने आते जा रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में आज सुबह कमरबाड़ी में एक जज की सुरक्षा में लगे सिक्योरिटी गार्ड से आतंकी रायफल लूटकर भाग गए।
पुलिस और सुरक्षाबल आतंकियों की तलाश कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार श्रीनगर के कमरबाड़ी इलाके में जिला एवं सेशन जज की सुरक्षा में लगे पीएसओ से शुक्रवार सुबह कुछ आतंकियों ने रायफल छीन ली।
आतंकियों ने उन पर हमले का भी प्रयास किया लेकिन पीएसओ के डटकर मुकाबला करने की वजह से आतंकियों के पांव उखड़ गए और वो रायफल लेकर भाग निकले।