देविका स्थित सांई मंदिर तक पहुंचने के लिए देविका नदी पर बनाया गया पुल जर्जर हो चुका है। इससे देविका स्थित मंदिरों में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
कई बार मांग करने के बाद भी पीडब्ल्यूडी की तरफ से पुल की मरम्मत नहीं करवाई गई है। इसी से नाराज होकर वीरवार को श्रद्धालुओं ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
इस दौरान महंत स्वामी मंगलदास के नेतृत्व में सांई मंदिर के पुजारी पंडित बुद्धि प्रकाश बंसी लाल, करण, जीवन कुमार, संजय व अन्य श्रद्धालुओं ने बताया कि लंबे समय से पुल की हालत खराब है। जब पांच व्यक्ति एक साथ पुल चलते हैं तो पुल कांपने लगता है।