फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साबरमती के संत को रियासी में किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी/पौनी। जिले में शनिवार को राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर खेल विभाग की तरफ से नगर के भीमगढ़ फोर्ट और स्पोर्ट्स स्टेडियम में सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री अजय नंदा ने स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी सुभाष चंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीनियर सिटीजन और सिविल सोसायटी की ओर से बारादरी स्थित मुक्तिधाम श्मशान घाट में सफाई अभियान चलाया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला लीगल सर्विसेज अथारिटी की ओर से सुबह नगर में एक रैली निकाली गई। इसमें बताया गया कि अथारिटी चौदह नवंबर तक आजादी का अमृत महोत्सव मनायेगी। इस के तहत नौ से 14 नवंबर तक लीगल सप्ताह मनाया जाएगा। पौनी कस्बे में दुकानदारों ने महात्मा गांधी के चित्र पर फूल अर्पित कर याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें