फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती में विशेष श्रेणी की महिलाओं के लिए पांच अंक आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। केंद्र शासित प्रदेश में चतुर्थ श्रेणी की विशेष भर्ती के लिए जारी अधिसूचना के मुताबिक केंद्र शासित (यूटी) कैडर के पदों के चयन में 85 अंक लिखित परीक्षा के होंगे, पांच अंक उन उम्मीदवारों के लिए होंगे, जिनके परिवार का कोई भी सदस्य किसी भी तरह की सरकारी नौकरी में नहीं है। पांच अंक विधवा, तलाकशुदा महिलाओं या कानूनी तौर पर अलग रह रही महिलाओं व तहसीलदार की ओर से जारी सर्टिफिकेट के अनुसार बेसहारा लड़कियों के लिए आरक्षित रखे गए हैं।
विज्ञापन

डिवीजनल कैडर पदों पर लिखित परीक्षा के लिए 80 अंक रखे गए हैं। पांच अंक डोमिसाइल सर्टिफिकेट के तहत होम डिवीजन वाले उम्मीदवारों को दिए जाएंगे। पांच अंक उन्हें दिए जाएंगे, जिनके परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी या पीएसयू अथवा बोर्ड आदि में नहीं है। विशेष श्रेणी की महिलाओं और दैनिक वेतनभोगियों के लिए पांच-पांच अंक आरक्षित हैं।
इसी तरह जिला कैडर के पदों के लिए लिखित परीक्षा के 75 अंक होंगे। डोमिसाइल सर्टिफिकेट के तहत गृह जिले वाले उम्मीदवारों के लिए 10 अंक, जिन परिवारों का कोई सदस्य सरकारी नौकरी या पीएसयू अथवा बोर्ड आदि में नहीं होगा उन्हें पांच अंक, विधवा, तलाकशुदा महिलाओं के अलावा तहसीलदार की तरफ से जारी सर्टिफिकेट के तहत परिवार से अलग रह रही महिलाओं और बेसहारा लड़कियों को भी पांच अंक मिलेंगे। सरकारी विभागों में पांच या इससे अधिक साल से कार्य कर रहे दैनिक वेतनभोगी उम्मीदवारों को भी पांच अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें