फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मावा ने नेकां पर साधा निशाना: राथर और बेटे ने केंद्र से आए पैसे से अमेरिका और दुबई में संपत्तियां खरीदीं 

Fri, 01 Apr 2022 12:36 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

कश्मीरी पंडित डॉ. संदीप मावा ने आरोप लगाया कि अब्दुल रहीम राथर और उनके बेटे हिलाल राथर ने सरकारी पैसे से अमेरिका और दुबई में संपत्तियां खरीदीं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलाली में भी हिलाल शामिल थे।  
विज्ञापन
rupee - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर रेकन्सीलिएशन फ्रंट के अध्यक्ष कश्मीरी पंडित डॉ. संदीप मावा ने वीरवार को फिर से नेशनल कांफ्रेंस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नेकां की सरकार के दौरान उस समय के वित्त मंत्री रहे अब्दुल रहीम राथर ने केंद्र से आए पैसे में घालमेल किया।

विज्ञापन


अब्दुल रहीम राथर और उनके बेटे हिलाल राथर ने इस पैसे से अमेरिका और दुबई में संपत्तियां खरीदीं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलाली में भी हिलाल शामिल थे। राजनेताओं, नौकरशाहों और देश के बड़े उद्योगपतियों के साथ मिलकर इन्होंने घपले किए।

मावा ने कहा कि यहां के दोगले राजनेता, अलगाववादी और सरकारी नौकर के रूप में जो पाकिस्तान का एजेंडा चला रहे हैं, उनका पर्दाफाश करके रहूंगा। उन्होंने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस ने उनके ऊपर मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है, वह उनका हक है और मैं भी यही चाहता हूं कि जो आरोप मेरी ओर से लगाए गए हैं, उनको लेकर कोर्ट में मुकदमा चले।
विज्ञापन


मावा ने कहा कि अमेरिका, दुबई के अलावा जम्मू में भी हिलाल के नाम पर कई संपत्तियां खरीदी गई हैं। इसके अलावा कई बेनामी संपत्तियां भी हैं। नेकां के पूर्व मंत्री शफी उड़ी के बेटे डॉ. सज्जाद उड़ी उनके काले धन को कतर और दुबई के रास्ते इधर-उधर पहुंचाते थे।

उन्होंने कहा कि केंद्र की तरफ से अवाम के लिए भेजा पैसा इन्होंने हड़पा है और यह नेक्सस राजनेताओं, अलगाववादियों और पाकिस्तान के बीच था। मावा ने कहा कि जांच होनी चाहिए कि कहीं इस पैसे का इस्तेमाल टेरर फंडिंग के लिए तो नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि एलजी मनोज सिन्हा इसका संज्ञान लेंगे और जांच के लिए एसआईटी का गठन करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें