फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: रामबन में मंकी मोड़ के पास दो ट्रक गहरी खाई में गिरे, एक की मौत तीन घायल

Tue, 07 Sep 2021 11:22 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामबन-जम्मू

सार

रामबन में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
रामबन हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के रामबन में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। मंकी मोड़ रामबन के पास दो ट्रक गहरी खाई में गिर गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कश्मीरी पंडितों के लिए आज लांच होगी वेबसाइट, जमीन वापस पाने में मिलेगी मदद
विज्ञापन


बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर रामबन में हादसा हुआ। जिसकी जानकारी मिलते ही सेना की क्यूआरटी(क्विक रिस्पांस टीम) और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद सेना के जवान रस्सियों के सहारे खाई में उतरे। साथ ही एक-एक कर घायलों को खाई से बाहर निकाला। जिसके बाद पुलिस की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का इलाज जारी है। दुर्गम इलाके में बचाव कार्य चलाकर सेना ने तीन लोगों की जान बचाने में सफलता पाई। हालांकि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें