जम्मू संभाग के राजोरी जिले की कालाकोट उपमंडल के बुद्धल पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले तरयाठ इलाके में एक मेटाडोर दुर्घटना का शिकार हो गई। मेटाडोर यात्रियों को लेकर राजोरी के तरयाठ से रियासी के पौनी की ओर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में वह पलट गई। आरोप है कि वाहन चालक तेज गति से गाड़ी चला रहा था और ऊंची आवाज में गाने लगाए हुए थे। इसी बीच गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और हादसा हो गया।
विज्ञापन
दुर्घटना में एक यात्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान प्रीतम लाल पुत्र ईशर दास निवासी नारला बम्बल खवास राजोरी के रूप में हुई है। घायलों को इलाज के अस्पताल ले जाया गया है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन को जब्त कर लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।