फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: राजोरी में मारे गए आतंकी से भारी मात्रा में गोला-बारूद मिला, अन्य की तलाश में देर रात तक अभियान

Sat, 03 Jun 2023 03:11 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी

सार

एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि वीरवार को एक स्कूली बच्चे ने इलाके में तीन से चार संदिग्ध लोग देखने जाने की सूचना दी थी। इस सूचना के बाद सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने वीरवार रात ही इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान छेड़ दिया।  
विज्ञापन
राजोरी में आतंकी के पास से बरामद सामान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरक्षाबलों ने राजोरी को दहलाने की साजिश को नाकाम करते हुए दस्सल गुजरा के जंगल में शुक्रवार की सुबह एक आतंकी को मार गिराया। उसके पास से एके 56 राइफल समेत भारी मात्रा में गोला बारूद मिला है। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। इलाके में कुछ और आतंकियों की मौजूदगी की आशंका को देखते हुए सुरक्षाबल इलाके में सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं।

विज्ञापन


सुरक्षा की दृष्टि से इलाके के सभी स्कूल बंद करा दिए गए हैं। पिछले तीन दिनों में जम्मू संभाग में इस तरह की यह तीसरी घटना है। एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि वीरवार को एक स्कूली बच्चे ने इलाके में तीन से चार संदिग्ध लोग देखने जाने की सूचना दी थी। इस सूचना के बाद सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने वीरवार रात ही इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान छेड़ दिया।  

शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे दस्सल गुजरा के जंगल के एक खड्ड में छिपे आतंकी ने सुरक्षाबलों को नजदीक आता देख उन पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दहशतगर्द मारा गया। फिलहाल आतंकवादी की पहचान तो नहीं हो पाई है। आतंकी के पास से जिस प्रकार का गोला-बारूद बरामद हुआ है ऐसा लगता है कि वह बड़े पैमाने पर राजोरी में दहशत फैलाने की कार्रवाई करना चाहता था।
विज्ञापन


सुरक्षाबलों को उसके पास से एक एके 56 राइफल, सात मैगजीन, 60 कारतूस, चार हैंड ग्रेनेड, पाकिस्तान में बने लेमन बिस्कुट, दो सिगरेट पैकेट, पाकिस्तान के लाहौर में बने 14 कोकोनट कुकीज, कुछ चाबियां, आयोडिन सोल्यूशन, लाइटर,  12 डेटोनेटर, आईईडी स्विच, बैटरी, स्वेटर,  कुर्ता पायजामा, गमछा लाल और सफेद, दो बैग, एक पाउच और 250 ग्राम पकौड़े मिले हैं।

वीरवार को स्कूली बच्चे की तरफ से दी गई सूचना सही साबित हो गई। बच्चे ने संदिग्ध लोगों की संख्या तीन से चार बताई थी जिसके अनुसार अभी दो से तीन आतंकी छिपे हो सकते हैं। इनको लेकर सुरक्षाबल जंगल की गहन छानबीन कर रहे हैं। सुरक्षाबलों का मानना है कि सभी साथ आए थे इसलिए दूसरे भी आस-पास ही होंगे। 

सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान को दस्सल गुजरा से बढ़ाकर साथ सटे इलाकों दस्सल जट्टां, दस्सल लोहारा, दस्सल पठाना, पलुलिया, मनकोट, ठंडी कसी, मुबारख पूरा, हिरा दा क्षेत्र आदि के जंगली इलाकों तक बढ़ा दिया है।

दहशतगर्द के पाकिस्तानी होने का शक

सूत्रों का दावा है कि मारा गया आतंकी पाकिस्तानी हो सकता है जो कुछ समय पहले ही अपने साथियों के साथ भारतीय सीमा में दाखिल हुआ होगा। आतंकी के पास से मिले करीब 250 ग्राम पकौड़े भी यह साबित करते हैं कि उसने कुछ घंटे पहले ही किसी स्थानीय जगह से खरीदारी की थी। राजोेरी शहर से 8 किलोमीटर दूर जंगल में मार गिराया गया आतंकी शहर सहित आस-पास बड़ी घटना को अंजाम दे सकता था।

सेना इस मुठभेड़ को बड़ी उपलब्धि मान रही 

सूत्रों ने बताया कि यह आतंकवादी यदि न मारा जाता तो तबाही मचा सकता था। उसके कब्जे से मिला सामान इसी तरफ इशारा करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें