फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभाग में बारिश से 236 फीडर जले

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू संभाग में बारिश और तूफान ने खूब कहर ढहाया है। 236 फीडर जल गए। अभी तक 86 फीडरों को ठीक करने पर काम चल रहा है। ये फीडर जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों में जले हैं। सीमावर्ती इलाकों आरएसपुरा, सुचेतगढ़ समेत अन्य इलाकों में बिजली 33 केवी लाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण बंद रही। देर शाम छह बजे कुछ इलाकों में बहाल कर दी गई है। 132 केवी लाइन के फेल होने के कारण राजोरी पुंछ, कनाल रोड और आसपास इलाकों के अलावा कटड़ा शहर में बिजली बंद रही। यहां पर कंडक्टर जल गए हैं।
विज्ञापन

इस कारण सुबह पांच बजे के बाद बिजली से बिजली बंद है। बीस से ज्यादा 33 केवी लाइन संभाग में फेल रही। इसमें नौ लाइनों को स्टोर कर लिया गया है। अन्य पर काम चल रहा है। ग्रिड स्टेशन जानीपुर, नरवाल, झज्जरकोटली में तकनीकी खराबी रही। इस कारण शहर में बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा। देर शाम तक यहां पर बिजली को बहाल कर दिया गया। एमडी गुरमीत सिंह ने कहा कि बिजली आपूर्ति अधिकांश जगहों में बहाल कर दी गई है। अन्य जगहों में काम चल रहा है।
शहर में 12 घंटे बंद रही बिजली
शहर में मौसम खराब होने के कारण बिजली की आंखमिचौनी दिनभर चलती रही। इस कारण पानी की आपूर्ति बाधित रही। सुबह 132 केवी में तकनीकी खराबी आ गई। इससे शहर में बिजली 12 घंटे तक गुल रही। मौसम साफ होने के बाद ही आपूर्ति हो पाई है। शहर के पुराना शहर, बस स्टैंड, न्यू प्लाट, मुट्ठी, किशना नगर, रेशमघर कालोनी समेत अन्य जगहों में बिजली सुबह पांच बजे गुल हुई। आपूर्ति दोपहर दो बजे हुई। इसके अलावा 33 केवी लाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण नानक नगर, गांधी नगर, बाहु प्लाजा समेत अन्य जगहों में बिजली गुल रही है जो सायं छह बजे ही बहाल हो पाई। सतवारी, कुंजवानी, गंग्याल, बेलीचाराना में भी आपूर्ति सायं तीन बजे हो पाई। बिजली कारपोरेशन के अनुसार कुछ जगहों में जंपर जल गए। इस कारण आपूर्ति बाधित रही है। तूफान आने या ओलावृष्टि के दौरान बिजली बंद हो जाए। वहीं, बिजली न होने के कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। मुख्य टैंकों में पानी भरा रहा मगर लिफ्ट नहीं हो पाया है। रोजमर्रा के काम निपटाने में लोगों को परेशानी पेश आई है। एक्सइएन पीडी सिंह ने कहा कि 132 केवी लाइन में तकनीकी खराबी आने से बिजली बंद रही है। मौसम साफ होते ही आपूर्ति मुहैया करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें