फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बनिहाल से बारामुला के बीच एक हफ्ते प्रभावित रहेगी रेल सेवा

Fri, 18 Mar 2022 08:02 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर

सार

अधिकारी ने बताया कि 18 से 24 मार्च तक दोपहर में चार (11.40-3.40 बजे तक) घंटे बडगाम से बारामुला रेल लिंक पर ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन (ओएचई) सिस्टम का काम किया जाना है, जिसके लिए कुछ ट्रेनें प्रभावित होंगी।
विज्ञापन
Train - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के बनिहाल से उत्तरी कश्मीर के बारामुला के बीच चलने वाली रेल सेवा शुक्रवार से अगले एक सप्ताह के लिए प्रभावित रहेगी। एक अधिकारी ने बताया कि मध्य कश्मीर के बडगाम से उत्तरी कश्मीर के बारामुला रेल लिंक पर इलेक्ट्रिफिकेशन का कार्य पूरा करने के लिए एक सप्ताह के लिए एक ट्रेन को स्थगित जबकि एक को शार्ट टर्मिनेट करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि 18 से 24 मार्च तक दोपहर में चार (11.40-3.40 बजे तक) घंटे बडगाम से बारामुला रेल लिंक पर ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन (ओएचई) सिस्टम का काम किया जाना है, जिसके लिए कुछ ट्रेनें प्रभावित होंगी। उन्होंने बताया कि इस कार्य के चलते बडगाम-बारामुला के बीच चलने वाली रेल (रेल संख्या 04620) को पूरी तरह से अगले एक सप्ताह तक स्थगित करने का फैसला लिया गया है जबकि बनिहाल से बारामुला के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 04613 को बानिहाल से बडगाम तक ही चलने की अनुमति होगी। इसके अलावा बाकी ट्रेनें सामान्य रूप से चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें