फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़ा सलाथिया को विजयपुर से जोड़ा जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पैंथर्स पार्टी ने वीरवार को प्रदर्शनी मैदान के बाहर भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान गुड़ा सलाथिया को विजयपुर से जोड़ने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए राजेश पडखोत्रा ने कहा कि भाजपा की रणनीतियों से प्रदेश की आवाम परेशान है। समाज का कोई तबका पार्टी से खुश नहीं है। इस कारण आए दिन लोग सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि परिसीमन आयोग की रिपोर्ट भाजपा के इशारे पर तैयार की गई है। इसमें गुड़ा सलाथिया को विजयपुर से काटा गया है। इसके लिए लोगों में रोष है। राया निवासी खजूर सिंह ने कहा कि गुड़ा सलाथिया पटवार हलके को दोबारा विजयपुर के साथ जोड़ा जाए। सरकार ने लोगों की यह मांग पूरी नहीं की तो आना वाले दिनों में आंदोलन को तेज कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें