फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'प्रभु' के पिटारे से जम्मू-कश्मीर के लिए निकले दो हजार करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल बजट में भले ही रियासत को नई ट्रेनों का तोहफा न मिला हो, लेकिन जम्मू-पुंछ रेल मार्ग (वाया अखनूर, राजोरी) के सर्वे के लिए राशि मंजूर कर दी गई है। वर्षों पुरानी मांग को ध्यान में रखते हुए रेल बजट में इसका प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


इससे आस बंधी है कि जल्द ही सर्वे का काम शुरू हो सकता है। इसके साथ ही दो रेलवे ओवरब्रिज और 26 सब-वे को भी मंजूरी दी गई है।

रेल बजट में रियासत के लिए कुल 2061.8 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है जो पिछले वर्ष की तुलना में 26 फीसदी अधिक है। जम्मू-पुंछ रेल मार्ग के सर्वे के लिए 33 लाख रुपये का प्रावधान कर दिया गया है।

इसके साथ ही पठानकोट-जम्मू तवी और जम्मू तवी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्टेशन के बीच दो रेलवे ओवरब्रिज को मंजूरी दी गई है। पठानकोट से उधमपुर के बीच 26 सब-वे निर्माण को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन


सांसद जुगल किशोर शर्मा ने बताया कि रेल बजट में बाड़ी ब्राह्मणा में गुड्स टर्मिनल के निर्माण को भी रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने मंजूरी प्रदान करते हुए इसके लिए 59.20 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है।

न हरिद्वार के लिए ट्रेन मिली न डीआरएम आफिस मिला

इसके अलावा जम्मू में रेल कोचों के विकास के लिए इकाई स्थापित करने को 180 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। जम्मू, अखनूर, राजोरी, पुंछ रेल लाइन के सर्वे का काम पूरा होने के बाद लाइन बिछाने का काम शुरू हो सकेगा और इससे रियासत के लोगों खासतौर से सीमांत राजोरी-पुंछ के लोगों की दशकों पुरानी मांग पूरी हो पाएगी।

जम्मू स्टेशन पर बहुद्देशीय भवन के उद्घाटन के अवसर पर रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने घोषणा की थी कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिवरात्रि से पहले हरिद्वार तक के लिए नई ट्रेन चलाई जाएगी। बजट में नई ट्रेन नहीं मिल पाई।

इसके साथ ही पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कटड़ा के लिए 14 ट्रेनें चलाए जाने की घोषणा की थी, इस पर भी अमल होता नहीं दिख रहा। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने सभी राज्यों की राजधानियों को ट्रेन से कटड़ा को जोड़ने की बात कही थी वह भी पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन

बेहतर रेल कनेक्टिविटी के प्रयास

बसोहली में रेल लाइन सर्वे को मंजूरी नहीं मिल पाई। इतना ही नहीं जम्मू में डीआरएम आफिस के लिए भी कोई प्रावधान बजट में नहीं किया गया। एडीआरएम की तैनाती के बाद यह उम्मीद लगाई जा रही थी कि रेल बजट में डीआरएम आफिस के लिए प्रावधान किया जाएगा।

रेल मंत्री ने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना का कटड़ा-बनिहाल सेक्शन पर कार्य संतोषजनक है। कुल 95 किलोमीटर में से 35 किलोमीटर टनल का काम सफलतापूर्वक कर लिया गया है।

जालंधर-जम्मू रेल लाइन पर ओवर ट्रैफिक कम करने की दिशा में भी काम चल रहा है। दो पुलों के दोहरीकरण का काम मार्च तक पूरा हो जाएगा, जबकि दो अन्य पुलों को अगले वर्ष कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें