फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेलांवाली और जोगवां बटल में बैंक शाखा और एटीएम खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ के सीमावर्ती और दूरदराज के गांव जोगवां-बटल और सेलांवाली के लोगों ने क्षेत्र में बैंक शाखा, एटीएम और मोबाइल टावर लगाने की मांग की है। इस विषय में क्षेत्र के लोगों का एक शिष्टमंडल शनिवार को एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर से भाजयुमो के जिला महामंत्री सुरेश शर्मा के नेतृत्व में मिला।
विज्ञापन

इन समस्याओं को लेकर एसडीएम से चर्चा की। सुरेश शर्मा ने एसडीएम को बताया कि सेलांवाली चौक में 200 से अधिक दुकानें हैं। यहां बैंक और एटीएम की बहुत जरूरत है। दूसरा दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्र जोगवां बटल में भी एटीएम और बैंक की बहुत जरूरत है। लोगों को 30 किलोमीटर दूर खौड़ बैंक में अपने बैंक संबंधी कामकाज को जाना पड़ता है। आने जाने में लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बुजुर्गों को पेंशन लेने के लिए खौड़ जाना पड़ता है। लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद एसडीएम ने आश्वासन दिया कि इस विषय में उच्च अधिकारियों से बात कर समस्याओं को सुलझाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर सुनील शर्मा, जयपाल और सुनील कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें