दक्षिण-कश्मीर के शोपियां जिले से नौ संदिग्ध लोगों पर पीएसए (पब्लिक सेफ्टी एक्ट) लगाया गया है। इनको जम्मू संभाग के पुंछ, राजोरी और कठुआ की जेलों में बंद किया गया है। सूत्रों के अनुसार शोपियां के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले इन लोगों के खिलाफ डीसी ने पीएसए वारंट जारी किया था।
पुंछ की जेल में बंद किए गए दो लोगों की पहचान मालडेरा जैनपोरा के सज्जाद अहमद भट और सोफपीरा जैनपोरा के राउफ अहमद भट के रूप में हुई है। जिला जेल कठुआ में बंद किए गए आरोपी वाहन के जुनैद हारून राशिद, मीमंदर शोपियां के वसीम अहमद गनी, छोटेपोरा गांव के इरफान अहमद कुटे और किलोरा शोपियां के निवासी जहांगीर अहमद मलिक शामिल हैं।