फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफलाइन परीक्षाओं के विरोध में विद्यार्थियों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
माड़ी में स्थित डिग्री कॉलेज के बाहर नारेबाजी करते हुए विद्घयार्थी। - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। जम्मू विश्वविद्यालय ने वार्षिक परीक्षाओं को ऑफलाइन कराने की सूचना जारी की है। इसके विरोध में शुक्रवार को माड़ी में स्थित जनरल जोरावर सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने धरना देकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सुबह कॉलेज के विद्यार्थी नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया के नेतृत्व में मुख्य गेट के बाहर इकट्ठा हुए। इस दौरान नारेबाजी करते हुए कहा गया कि पांच दिन पहले ही कॉलेज खोला गया है, जिसके बाद उनकी पढ़ाई ऑफलाइन शुरू हुई है। इससे पहले वे ऑनलाइन ही पढ़ाई कर रहे थे। अब पता चला है कि उनकी वार्षिक परीक्षाओं को ऑफलाइन करवाने की कोशिश की जा रही है।
मौके पर एनएसयूआई के कॉलेज प्रधान राघव पुरी के साथ छात्र दीपक अंगराल, साहिल शर्मा और अनामिका वर्मा ने कहा कि ऑनलाइन उनकी पढ़ाई प्रभावित होती थी। अब कॉलेज खुलने के बाद उनकी मांग है कि वार्षिक परीक्षा ऑनलाइन ही करवाई जाए। वहीं, प्रदर्शन का पता चलते ही प्राचार्य डॉ. चंद्रशेखर मौके पर पहुंचे, और विद्यार्थियों से बात की। उन्होंने कहा कि अब तक उनके पास विवि से ऐसी कोई सूचना नहीं आई है। अभी वार्षिक परीक्षाओं में काफी समय है। विद्यार्थियों की मांग को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें