फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर किया ग्रेनेड हमला, आसपास की दुकानों के शीशे टूटे

Fri, 18 Feb 2022 06:51 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

श्रीनगर में आतंकियों ने सुरक्षाबलों ने निशाना बनाकर ग्रेनेड से हमला किया। ग्रेनेड फटने से आसपास की दुकानों के शीशे टूट गए। आतंकियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Grenade attack Srinagar - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर के नौहट्टा के ख्वाजाबाजार में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम पर आतंकियों ने ग्रेनेड हमला कर दिया। ग्रेनेड के फटने के बाद आसपास की दुकानों के शीशे टूट गए। इससे हड़कंप मच गया। सूचना के बाद इलाके में बड़ी संख्या में अन्य सुरक्षाबल पहुंचे। उन्होंने आतंकियों की तलाश के लिए अभियान चलाया है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक आतंकियों ने ग्रेनेड हमला उस समय किया जब बाजार में भीड़ थी। कई लोग मौके से इधर-उधर जा रहे थे। सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर फेंका गया ग्रेनेड दुकानों के पास फट गया। इससे तीन दुकानों के शीशे टूट गए।

अचानक हुए ब्लास्ट से इलाके में दहशत का माहौल हो गया। इस घटना में किसी के भी जख्मी होने की सूचना नहीं है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। घटना से एक दिन पहले शोपियां जिले में वीरवार की शाम आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमला किया था। 
विज्ञापन


इस हमले में किसी को जानी नुकसान नहीं पहुंचा परंतु सुरक्षा बलों का वाहन मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।  

उत्तरी कश्मीर के बारामुला में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर 23 ग्रेनेड बरामद किए 
बारामुला जिले के झंडफरान शीरी इलाके में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक नाले में स्थित आतंकी ठिकाने का पता चला। वहां से 11 हैंड ग्रेनेड और 11 यूबीजीएल ग्रेनेड और एक क्रूड ग्रेनेड बरामद किया गया। सुरक्षाबल अब इस बात का पता लगा रहे हैं कि ये ग्रेनेड किस आतंकी तंजीम के सदस्यों ने यहां छिपा कर रखे थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें