फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिसीमन आयोग की रिपोर्ट का रामबन में जोरदार विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। जिले के लोगों ने शुक्रवार को उपखंड गूल को बनिहाल और रामबन विधानसभा क्षेत्र में विभाजित करने और विलय करने के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने अलग गूल-गांधारी विधानसभा क्षेत्र की मांग की।
विज्ञापन

रामबन के डीडीसी अध्यक्ष समेत तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं समेत सैकड़ों लोगों और उपमंडल के बीडीसी और पीआरआई ने विरोध रैली में भाग लिया। वे जम्मू-कश्मीर परिसीमन आयोग प्रस्ताव का विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गूल का बनिहाल में विलय हो गया है, जो गूल से लगभग सौ किलोमीटर दूर है। जबकि, संगलदान को रामबन विधानसभा क्षेत्र में मिला दिया गया है, जो संगलदान से मुश्किल से 33 किलोमीटर दूर है।
प्रदर्शनकारी परिसीमन आयोग के खिलाफ नारे लगा रहे थे। डीडीसी अध्यक्ष रामबन डॉ. शमशादा शान ने विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया और कहा कि गूल के लोगों ने परिसीमन आयोग की प्रस्तावित रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने समाज के अन्य वर्गों के साथ किश्तवाड़ की यात्रा पर परिसीमन आयोग को पहले ही एक ज्ञापन सौंप दिया था, जिसमें एक अलग गूल गांधारी निर्वाचन क्षेत्र के निर्माण की मांग की थी। लेकिन, प्रस्तावित रिपोर्ट पूरी तरह प्रतिकूल है। गूल को दो भागों में विभाजित किया गया है, वहीं बनिहाल और रामबन में विलय कर दिया गया है।
विज्ञापन

डीडीसी अध्यक्ष ने कहा कि गूल के लोगों ने गूल-गांधारी निर्वाचन क्षेत्र को अलग करने की मांग की थी। यदि यह आयोग के लिए संभव नहीं है तो पूरे गूल संगलदान को रामबन में मिला दें, और एक नया गूल रामबन निर्वाचन क्षेत्र बनाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उनके पास सड़कों पर आने और आंदोलन शुरू करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। पीआरआई ने चेतावनी दी है कि अगर वास्तविक मांगों को स्वीकार नहीं किया गया तो वे सामूहिक इस्तीफे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें