फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन मामले में आठ गिरफ्तार, 11 वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को पुलिस ने अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इसमें संलिप्त 11 वाहनों को जब्त किया गया, और आठ लोगों को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पकड़े गए सभी लोगों पर पुलिस स्टेशन रियासी, कटड़ा और चसाना में मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने जिले के टांड़ा सेरी खड्ड, माड़ी खड्ड पौनी, धयाला अंजी नाला और चसाना में कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने इस संदर्भ में 11 वाहनों (जेके14ई-7157, जेके14एच-5657, जेके08जी-3805, जेके14एच-9107, जेके14एच-9175, जेके21ए-2679, जेके20ए-7733, जेके21ड़ी-6601 और तीन बिना नंबर वाले वाहन जिनमें दो ट्रैक्टर भी शामिल हैं) को जब्त किया।
वहीं, अवैध खनन के मामले में पुलिस ने रवि कुमार निवासी मुरी कटड़ा, किशोर सिंह निवासी झज्जर कोटली, सतवीर सिंह निवासी जखैनी उधमपुर, बुद्धि सिंह निवासी गाड़ी अरनास, देवेंदर सिंह निवासी योगपुर विजयपुर सांबा, कुलदीप कुमार निवासी राया विजयपुर, विजय कुमार निवासी गंडाला उधमपुर, कृपा राम निवासी माली उधमपुर और मोहम्मद असलम निवासी धम्मी को गिरफ्तार किया है। इन पर आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें