फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोअर रूपनगर में 4 दिन से बिजली आपूर्ति ठप, लोगों ने सड़क की जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लोअर रूपनगर में चार दिन से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। इसके विरोध में मंगलवार को लोगों ने प्रदर्शन कर रूपनगर-जानीपुर रोड जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी बिजली निगम के मुख्य अभियंता के आने और उनसे बात करने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि उनके इलाके में चार दिन से बिजली गुल है, लेकिन बिजली निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इसकी सुध नहीं ली। देरी होने पर उनसे बकाया बिल लिया जाता है, लेकिन पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही। कभी ट्रांसफार्मर खराब हो रहा है तो कभी तार टूट रहे हैं। सारी रात लाइनमैन को बुलाने में बीत जाती है, लेकिन मरम्मत करने कोई नहीं पहुंचता। पंखे-कूलर न चलने से उमस के बीच काफी परेशानी होती है।
प्रदर्शन के दौरान आधा घंटा मार्ग बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने की कोशिश की और समस्या उच्च अधिकारियों के समक्ष रखने की बात कही। इसके बाद प्रदर्शनकारी सड़क से हटे। स्थानीय निवासी किशन कुमार, शाम लाल, अशोक कुमार आदि ने बताया कि बार-बार बताने पर भी समस्या हल नहीं हो रही। कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो रहे हैं। बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। बिजली निगम के एमडी गुरमीत सिंह के अनुसार जिन जगहों पर ट्रांसफार्मर खराब हो रहे हैं, उन्हें तुरंत बदला जा रहा। बिजली कटौती की समस्या का समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें