फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनाब में लापता सब इंस्पेक्टर और उनके परिवार का सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रामबन के चिनाब में गिरी कार में सवार पलौड़ा के रहने वाले आरपीएफ सब इंस्पेक्टर, उनकी पत्नी और दो बच्चों का मंगलवार को भी कोई सुराग नहीं लग पाया, उनकी तलाश जारी है। सोमवार को कार दरिया में समा गई थी। इसमें सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार, उनकी पत्नी आशा रानी और दोनों बेटे सवार थे। मंगलवार को पलौड़ा में घर पर दिनभर राकेश के रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहा। हर किसी की इस दुखद घटना को आंख नम है। सभी उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। पूर्व मंत्री बाली भगत भी राकेश के घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। राकेश के घर पर उनके माता-पिता और एक छोटी बहन है। मां तो इस घटना की खबर सुनकर बेसुध हैं। पिता और बहन कुछ हिम्मत करके घर आने-जाने वाले लोगों से बात करने की कोशिश जरूर कर रहे हैं, लेकिन ज्यादा कुछ बोल नहीं पा रहे। मंगलवार दोपहर बाद राकेश की बहन और पिता रामबन के लिए रवाना हुए, जबकि घर के बाकी रिश्तेदार राकेश की मां की देखभाल कर रहे हैं। पूर्व मंत्री बाली भगत का कहना है कि काफी दुखद घटना है, जिससे हर कोई दुखी है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे लोग सही सलामत हों।
विज्ञापन

------
हर किसी की आंख नम
परिवार को बंधा रहे ढांढस
राकेश कुमार के घर मंगलवार दिन भर रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहा। क्षेत्र के लोग भी दिन भर उनके घर के आसपास ही रहे। हर कोई परिवार को ढांढस बंधाने की कोशिश करता दिखा। इस हादसे से हर किसी की आंख नम है। सभी चारों के सही सलामत होने की कामना कर रहे हैं।
-------
बेटे सचित को सैन्य
अफसर बनाने की तैयारी
राकेश कुमार का बड़ा बेटा सचित भगत दसवीं कक्षा में पढ़ता है। आठवीं में सचित की पोजिशन आई थी। वह काफी होशियार बताया जाता है। राकेश चाहते हैं कि उनका बेटा एनडीए में जाए। इसकी तैयारी के लिए वह शहर के एक बड़े निजी कोचिंग संस्थान में दाखिला कराने की बात भी कर चुके हैं। सचित का छोटा भाई मेहुल भगत तीसरी कक्षा में पढ़ता है।
विज्ञापन

------
डांस करते वीडियो वायरल
राकेश कुमार और उनकी पत्नी आशा का डांस करते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक शादी समारोह में वह पत्नी के साथ पंजाबी गाने पर थिरक रहे हैं। इस वीडियो को देखकर हर कोई इनकी सलामती की दुआ कर रहा है।
---------
तीन से चार दिन पहले नहीं मिले वाहन
चिनाब में इस तरह की घटना होने पर वाहनों का पता कई-कई दिनों के बाद लगा है। पुराने हादसों की बात करें तो हादसे के तीन से चार दिन के बाद वाहन का पता चलता है, जिस जगह हादसा हुआ है। वहां से चिनाब के रियासी पहुंचने तक चार स्थान हैं, यहां पर वाहन के मिलने की उम्मीद है। रियासी ज्योतिमपुरम में पानी आकर पानी का वेग कम होता है, यहां पर वाहन मिलने की संभावना है।
-----
झज्जर कोटली में बाइक
फिसलने से युवक की मौत
जम्मू। झज्जर कोटली के पास एक युवक की बाइक से गिरकर मौत हो गई। सुनील कुमार कुद का रहने वाला था। सोमवार को बाइक पर जाते वक्त उसकी बाइक फिसल गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जीएमसी लाया गया, यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें