फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्की नौकरी के लिए कर्मियों ने अर्धनग्न होकर मुख्य अभियंता का कार्यालय घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों ने पक्की नौकरी के लिए बीसी रोड स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनमें से कई कर्मचारी 27 साल से जलशक्ति विभाग में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन आज तक सरकार ने उन्हें नियमित नहीं किया। कई कर्मचारी सेवानिवृत्त होने को हैं, मगर लाभ नहीं मिला। कहा कि इससे पहले भी कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं, बावजूद इसके अभी तक मांगों को पूरा नहीं किया गया है। बीते साल कर्मचारियों ने काम छोड़ो हड़ताल शुरू की। इस दौरान एक सप्ताह तक कामकाज ठप रहा, तब भी सरकार नहीं जागी। उच्च अधिकारियों ने मांगें हल करने का आश्वासन दिया, लेकिन अभी तक कर्मचारी कम मानदेय पर ही काम कर रहे हैं। विभाग में दस हजार से ज्यादा कर्मचारी सेवारत हैं। मौजूदा हालत यह है कि कम वेतन में घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। कोविड के बीच भी सभी कर्मचारी नियमित सेवाएं देते रहे। बावजूद इसके सरकार उनकी अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन

पीएचई इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट जम्मू के पदाधिकारी रवि हंस ने कहा कि उनकी मांगों में कर्मचारियों को नियमित किया जाए और अन्य यूटी की तर्ज पर वेतन दिया जाए आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें