फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुआ नानकी दाती देवस्थान पर उमड़ा आस्था सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। सुखजांगिय बिरादरी की वार्षिक मेल मढ़ विधानसभा क्षेत्र के झिड़ी में शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान बुआ नानकी दाती देवस्थान पर दिनभर भक्तों का सैलाब उमड़ा रहा। बिरादरी के लोगों ने पूजा-अर्चना कर परिवार सहित समाज और प्रदेश में सुख-शांति की कामना की। इस दौरान कोविड दिशानिर्देशों का पालन किया गया।
विज्ञापन

सुखजांगिय बिरादरी की आयोजन कमेटी के प्रधान मदन लाल ने बताया कि हर वर्ष मेल का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया जाता है। यह स्थान लगभग 200 साल पुराना है। शुक्रवार को झिड़ी में स्थित बुआ नानकी दाती के देवस्थान पर सुबह नौ बजे पूजा-अर्चना के बाद हवन किया गया। इसमें बिरादरी के सदस्यों ने आहुति डालकर सुख-समृद्धि की कामना की। बाद में प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर बिरादरी के सचिव विनोद कुमार बिट्टू, शम्मी, सचिन मेहरा, मनु मेहरा, निट्टू मेहरा, प्रदीप ठाकुर, रमेश लाल, केवल और कन्नू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें