फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित मांगों के समर्थन में अस्थायी कर्मी आज से हड़ताल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में पक्की नौकरी और वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे अस्थायी कर्मचारी मंगलवार से 72 घंटे के लिए हड़ताल पर रहेंगे। इससे कई सरकारी विभागों में काम प्रभावित होगा। प्रोवियंस जेपीडीसीएल, पीडीडी, टीडीए यूनियन ने सरकार को 72 घंटे में मांगें पूरी करने का अल्टीमेंटम दिया है। मांगें पूरी न होने पर हड़ताल आगे बढ़ाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

यूनियन के अध्यक्ष अखिल शर्मा ने कहा कि अस्थायी कर्मचारी लंबे समय से नियमित करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार सुनवाई नहीं कर रही है। कहा कि 30 माह का वेतन भी रुका हुआ है, जिसे जल्द जारी किया जाए। 941 अस्थायी कर्मचारियों को बिना वेतन काम करना पड़ रहा है।
72 घंटे के भीतर सरकार ने मांगें पूरी नहीं की तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। यूनियन ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। कम वेतन में अस्थायी कर्मचारियों को घर चलाना मुश्किल हो गया है। बुधवार को अगली रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पर स्वामी राज, मुकेश, शमशेर सिंह, पिंकी शर्मा, गुरमेल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें