फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन कर उठाई वेतन बढ़ाने, स्थायी नियुक्ति की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने वीरवार को प्रदर्शनी मैदान के बाहर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान वेतन बढ़ाने और स्थायी नियुक्ति की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व हुए तनवीर अहमद ने बताया कि कई साल से जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। वेतन बिलकुल कम है। सरकार से कई बार बढ़ाने की मांग की। झूठे आश्वासन के सिवाए कुछ हासिल नहीं नहीं हुआ है। सनद रहे कि अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों का वेतन 18 हजार से शुरू होता है, लेकिन प्रदेश में ऐसा नहीं है। अभी तक किसी भी सरकार ने समस्या का समाधान नहीं किया है। कम वेतन में परिवार का खर्चा चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने सरकार से जल्द मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें