फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में शिक्षकों की हत्या के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। राष्ट्रीय बजरंग दल ने वीरवार को प्रदर्शनी मैदान के बाहर प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार का पुतला भी फूंका। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कश्मीर में दो शिक्षकों की निर्मम हत्या की गई है। लेकिन प्रदेश सरकार आंखें मूंद बैठी है। बजरंग दल के अध्यक्ष राकेश बजरंगी दल ने बताया कि कश्मीर के हालात फिर से 1990 दशक की तरह हो रहे हैं। हालांकि कश्मीर में अल्प संख्यक हिंदू और सिख समुदाय के लोगों के संरक्षण के लिए सुरक्षा व्यवस्था की मांग की गई थी। लेकिन उन्हें सुरक्षा देने में सरकार नाकामयाब रही है। इस वजह से बीते 48 घंटे में घाटी में 5 लोगों को गोली मारकर उनकी जानें ली गई हैं।
विज्ञापन

राकेश ने बताया कि कश्मीरी विस्थापितों को सरकार बार-बार घाटी भेजने की घोषणा करती है। लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ भी काम नहीं हो पाया है। लगातार घाटी में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। 90 के दशक से रह रहे घाटी में अल्पसंख्यक हिंदू के मंदिरों निशाना बनाया जा रहा है। बीते दिनों अनंतनाग में एक मंदिर की तोड़फोड़ की गई है। उस पर भी कोई संज्ञान नहीं लिया गया है।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सरकार से पीड़ितों को इंसाफ दिलाने और वहां की धरोहर को बचाने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने सरकार को चेतावनी दी है कि जल्द वहां के अल्पसंख्यकों के संरक्षण के लिए सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई तो पूरा हिंदू समाज सरकार के विरोध में खड़ा होगा। मौके पर आस्तिक कोहली, सचिन, अमित और राहुल समेत अन्य भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें