फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खजूरिया मोहल्ला में पक्की सड़क का आज भी इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। रायपुर दोमाना विधानसभा क्षेत्र की पंचायत लोअर घरोटा के वार्ड 7 के खजुरिया मोहल्ला में लोगों को आज भी पक्की सड़क का इंतजार है। तीन किलोमीटर लंबी घरोटा से खजुरिया मोहल्ला जाने वाली सड़क तीन गांव बेहरा, बकरीबाला और खजुरिया मोहल्ला को जोड़ती है। यहां 100 से अधिक परिवार रहते है, जिनकी आबादी करीब 500 है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अजय खजुरिया, दिनेश खजुरिया, गोपाल कृष्ण, आयुध्या लाल, पुष्पा देवी ने बताया कि कई बार सड़क की समस्या को सरपंच, पूर्व विधायक, डीडीसी चेयरमैन और लोक निर्माण विभाग के समक्ष रख चुके हैं। लेकिन आज तक कोई पहल नहीं की गई। चुनावों के दौरान नेता सड़क बनाने का वादा करके जाते हैं। लेकिन जीतने के बाद कोई सुध लेने नहीं आता। वर्तमान में सड़क पर बने गड्ढों से हादसों की आशंका बनी रहती है। इसके लिए आवागमन करने वाले सहमे रहते हैं।
स्थानीय निवासी पुष्पा देवी(75) ने बताया कि सड़क को पक्का होते हुए देखना अब उनके लिए सपना जैसा बन गया है। बारिश में सड़क पर पानी भर जाता है। इस दौरान दुश्वारियों में इजाफा हो जाता है। लोगों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से अपील की है कि सड़क को जल्द बनाया जाए, ताकि आवागमन में राहत मिल सके।
विज्ञापन

इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। न ही मेरे पास सड़क की मरम्मत को लेकर कोई आया है। फिर भी अधिकारियों को वहां पर भेजेंगे, ताकि सड़क के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।
विज्ञापन

रोहित पुरी, एईई, लोक निर्माण विभाग, भलवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें