फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली रोष रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों पर हुए अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहीं प्रियंका गांधी के साथ यूपी पुलिस द्वारा लखनऊ में की गई बदसलूकी के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भौर कैंप से कर्ण बाग चौक तक रोष रैली निकाली।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रमण भल्ला ने मोदी सरकार व यूपी की योगी सरकार पर आरोप लगाया कि वह सत्ता के नशे में निर्दोष किसानों का कत्ल कर लोकतंत्र की हत्या करने का काम कर रही है। किसानों के आंदोलन को ताकत के बल पर कुचलने का काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अवैध तरीके से प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किया गया। कांग्रेस किसानों की मांगों का पूर्ण समर्थन करती है और मोदी सरकार व योगी सरकार की कार्यशैली की कड़ी निंदा करते हुए केंद्रीय मंत्री के पुत्र जिसने अपनी गाड़ी से चार किसानों की कुचलकर हत्या की, उसके खिलाफ कांग्रेस कड़ी कार्रवाई की मांग करती है।
विज्ञापन

कांग्रेस रिफ्यूजी सेल के उपाध्यक्ष अमृत बाली की तरफ से आयोजित की गई रोष रैली में जिला ग्रामीण सरपंच वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवींद्र सिंह, गुरमीत कौर, राजिंद्र सिंह, पवन भगत, जगमोहन शर्मा, चंदन शर्मा, केवल कृष्ण, आसा सिंह, बलदेव सिंह, गुरबचन कौर, कपूर लाल, सुनील सलाथिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें